Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर का कार्यक्रम घोषित

यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में आयोजित होगा, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें इंग्लैंड और वेल्स में जून–जुलाई में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए चार क्वालिफिकेशन स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी।

07 Jan 2026

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर का कार्यक्रम घोषित

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2026 के पूरे कार्यक्रम की पुष्टि कर दी गई है। सुपर सिक्स चरण सहित सभी मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में आयोजित होगा, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें इंग्लैंड और वेल्स में जून–जुलाई में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए चार क्वालिफिकेशन स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी।

वार्म-अप मैच

टूर्नामेंट से पहले वार्म-अप मुकाबले 14 और 16 जनवरी को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड, अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड और लोअर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। ग्रुप चरण की शुरुआत 18 जनवरी से होगी, जिसके बाद सभी प्रतिस्पर्धी मैच केवल त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड और अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत

पहले दिन सुबह के सत्र (स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे) में नेपाल का सामना थाईलैंड से होगा, जबकि बांग्लादेश और अमेरिका आमने-सामने होंगे। दोपहर सत्र (दोपहर 1 बजे) में जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड्स और आयरलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी के मुकाबले खेले जाएंगे।

स्कॉटलैंड और नामीबिया अपने अभियान की शुरुआत 20 जनवरी से करेंगे। ग्रुप चरण में हर दूसरे दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे और यह चरण 26 जनवरी को समाप्त होगा। ग्रुप ए और ग्रुप बी की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में प्रवेश करेंगी।

सुपर सिक्स चरण

सुपर सिक्स मुकाबले 28 जनवरी, 30 जनवरी और 1 फरवरी को खेले जाएंगे, जिनके आधार पर चार टीमें महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर कार्यक्रम

ग्रुप ए

* 18 जनवरी: अमेरिका बनाम बांग्लादेश (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 18 जनवरी: आयरलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

* 20 जनवरी: पापुआ न्यू गिनी बनाम बांग्लादेश (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 20 जनवरी: नामीबिया बनाम अमेरिका (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

* 22 जनवरी: आयरलैंड बनाम अमेरिका (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 22 जनवरी: बांग्लादेश बनाम नामीबिया (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* 24 जनवरी: पापुआ न्यू गिनी बनाम नामीबिया (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 24 जनवरी: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

* 26 जनवरी: अमेरिका बनाम पापुआ न्यू गिनी (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 26 जनवरी: नामीबिया बनाम आयरलैंड (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

ग्रुप बी

* 18 जनवरी: नेपाल बनाम थाईलैंड (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 18 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड्स (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* 20 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम थाईलैंड (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 20 जनवरी: स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* 22 जनवरी: नेपाल बनाम नीदरलैंड्स (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 22 जनवरी: स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

* 24 जनवरी: थाईलैंड बनाम स्कॉटलैंड (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 24 जनवरी: नेपाल बनाम जिम्बाब्वे (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* 26 जनवरी: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 26 जनवरी: नीदरलैंड्स बनाम थाईलैंड (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

सुपर सिक्स

* 28 जनवरी: QB2 बनाम QA2 (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 28 जनवरी: QB3 बनाम QA1 (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 28 जनवरी: QA3 बनाम QB1 (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* 30 जनवरी: QA1 बनाम QB2 (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 30 जनवरी: QA2 बनाम QB1 (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 30 जनवरी: QA3 बनाम QB3 (अपर मुलपानी, दोपहर 1 बजे)

* 1 फरवरी: QA2 बनाम QB3 (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, सुबह 9 बजे)

* 1 फरवरी: QA1 बनाम QB1 (अपर मुलपानी, सुबह 9 बजे)

* 1 फरवरी: QB2 बनाम QA3 (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, दोपहर 1 बजे)

* यदि नेपाल सुपर सिक्स में पहुंचता है, तो वह QB2 के रूप में खेलेगा।

वार्म-अप मैच

* 14 जनवरी (सुबह): बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे बनाम पापुआ न्यू गिनी, नेपाल बनाम आयरलैंड

* 14 जनवरी (दोपहर): नामीबिया बनाम थाईलैंड, अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड

* 16 जनवरी (सुबह): आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी बनाम स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया

* 16 जनवरी (दोपहर): नेपाल बनाम अमेरिका, थाईलैंड बनाम बांग्लादेश

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर का कार्यक्रम घोष
यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में आयोजित होगा, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें इंग्लैंड और वेल्स में जून–जुलाई में होने वाले आईसीसी महिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News